अन्य उत्तर प्रदेश

लखनऊ : आईआईटी जैम परीक्षा में मनप्रियम का कमाल

लखनऊ विश्वविद्यालय के होनहार छात्र मनप्रियम ने हासिल की 45वीं रैंक

लखनऊ (नागेंद्र सिंह चौहान)। लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र मनप्रियम ने आईआईटी जैम प्रवेश परीक्षा में 45वीं आल इंडिया रैंक हासिल कर राजधानी लखनऊ का मान बढ़ाया है।
मेधावी छात्र मनप्रियम लखनऊ विश्वविद्यालय में बी.एससी. छठे सेमेस्टर का छात्र है। मनप्रियम ने गणित विषय में आईआईटी जैम की परीक्षा दी थी। गुरुवार को जैम का परिणाम घोषित हुआ, जिसमें उन्हें 45वीं रैंक हासिल हुई।
मनप्रियम का कहना है कि गणित की उत्कृष्ट उच्च शिक्षा और शोध के लिए देश के शीर्ष संस्थान में दाखिला मिलने का अवसर मिला है। मनप्रियम ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों और माता-पिता को दिया है।
राजधानी के हिन्दनगर में रह रहे तथा लखीमपुर-खीरी के मूल निवासी मनप्रियम की माता पंखुड़ी सिंह गृहिणी हैं। जबकि पिता यदुनाथ सिंह मुरारी किसान और रचनाधर्मी हैं।
इस उपलब्धि पर मनप्रियम को लखीमपुर के वरिष्ठ पत्रकार अनिल श्रीवास्तव, बख़्शी का तालाब के समाजसेवी नागेन्द्र बहादुर सिंह चौहान, इटौंजा के भाजपा नेता दिवाकर सिंह चौहान सहित कई शिक्षकों एवं सहपाठियों ने बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *