दरभंगा। संस्कृत विश्वविद्यालय में 29 मार्च को “सरल मानक संस्कृत” विषय पर एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एक टीम बनाई गई है जिसमें डॉ. वरुण कुमार झा (सहायकप्राचार्य, ज्योतिष), डॉ. सुधीर कुमार (सहायक प्राचार्य, साहित्य) तथा
संतोष कुमार तिवारी (सहायक प्राचार्य, धर्मशास्त्र) शामिल हैं। उक्त जानकारी देते हुए पीआरओ डॉ निशिकांत ने बताया कि कुलपति प्रो. लक्ष्मीनिवास पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में विषय विशेषज्ञ के रूप में सेवानिवृत आचार्य प्रो. सुरेश्वर झा की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। यह कार्यशाला व्याकरण विभागीय सहायक प्राचार्य डॉ यदुवीर स्वरूप शास्त्री के संयोजकत्व में संपन्न होगी। इस कार्यक्रम में शोधार्थी एवं आचार्य कक्षा के छात्र भी प्रतिभागिता ग्रहण कर सकते है। सहायक प्राचार्य डॉ अवधेश कुमार श्रोत्रिय सहसंयोजक बनाये गए हैं तथा सहायक प्राचार्य डॉ.रामसेवक झा को प्रशिक्षण में सहयोग करने का उत्तरदायित्व दिया गया है।
