खेल

जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल की सैलरी बढ़ाएगी BCCI

डेस्क: जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन इसके बावजूद सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में उनकी सैलरी कम हो गई, अब रिपोर्ट्स हैं कि उनकी सैलरी बढ़ने वाली है. बीसीसीआई के अधिकारियों के बीच इस मुद्दे पर चर्चा हो रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक बीसीसीआई चाहती है कि बुमराह जो कि सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की ए कैटेगिरी में हैं उनकी सैलरी कम नहीं होनी चाहिए. बीसीसीआई के सेंट्रल ए कॉन्ट्रैक्ट में सालाना पांच करोड़ रुपये मिलते हैं. बीसीसीआई ने ए प्लस कैटेगिरी को खत्म कर दिया है जिसके तहत बुमराह को 7 करोड़ मिलते थे.

रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई रास्ता निकाल रही है कि कैसे बुमराह को पैसा दिया जाए. बीसीसीआई के सूत्र ने बताया, ‘बोर्ड इस बात का हल निकाल रहा है कि कैसे बुमराह को उनके हक का पैसा दिया जाए. कुछ और खिलाड़ी हैं जिनकी सैलरी कम हुई है और सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में अब बदलाव हो सकता है.’ अगर बीसीसीआई ने बदलाव किया तो टी20 टीम के उपकप्तान अक्षर पटेल को भी बीसीसीआई ज्यादा सैलरी दे सकती है. हैरत की बात ये है कि अक्षर पटेल ग्रेड सी कैटेगिरी में हैं और उनकी सैलरी सिर्फ एक करोड़ है. 2 टी20 वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी में जीत दिलाने में अक्षर पटेल का अहम योगदान था और ऐसे में कई क्रिकेट एक्सपर्ट्स ने इस खिलाड़ी की सैलरी कम होने की आवाज उठाई थी लेकिन अब बीसीसीआई उनकी सैलरी बढ़ा सकती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *