अन्य

डॉ शोएब अहमद खान के शिशो पश्चिमी स्थित आवास पर शानदार दावत-ए-इफ्तार का हुआ आयोजन 

दरभंगा। जन सुराज पार्टी नेता, दरभंगा ग्रामीण उम्मीदवार रहे दिल्ली पब्लिक स्कूल कादिराबाद के निर्देशक, डॉ शोएब अहमद खान के शिशो पश्चिमी स्थित आवास पर पवित्र रमजान के मौके पर शानदार दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया था जिसमें गंगा-जमुनी तहज़ीब की खूबसूरत झलक देखने को मिली। समाज के हर वर्ग से आए लोगों ने इस मुबारक और बरकत वाले महीने में एक साथ बैठकर इफ्तार किया और आपसी सद्भाव, भाईचारे और मोहब्बत का संदेश दिया। डॉ शोएब अहमद खान ने कहा की आप सभी का दिल से शुक्रिया जो हमारे यहां आकर दावत ए इफ्तार में शामिल हुए यह आपका प्यार और भरोसा ही मेरी असली ताकत है। आप सब आए इसके लिए मै आप सभी का एक बार फिर से बहुत शुक्रिया। उन्होंने कहा के हम सभी आपस में मिलजुलकर रहते हुए चले और पर्व त्योहार हमें एक दूसरे से खुशियाँ बाँटने और मोहब्बत के साथ रहने का पैगाम देता है और सभी मोहब्बत के साथ रहते है।

 

इस आयोजित दावत ए इफ्तार में स्थानीय एवं जिला भर से हजारों रोजेदारो ने पहुंचकर इफ्तार किया। हिन्दू मुस्लिम, शिख ईसाई सभी धर्मों को मानने वालों ने एक साथ जमीन पर बैठक दावत ए इफ्तार में आजान की आवाज सुनकर रोजा खोला, डॉ शोएब खान के द्वारा हर साल रमजान के मौके पर दावत ए इफ्तार का आयोजन किया जाता रहा है। इस मौके पर जन सुराज पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओ सहित सभी पार्टीयो संगठनों से भी लोगो ने पहुंचकर दावत ए इफ्तार में भाग लिया। इस अवसर पर खास मेहमानों में जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष, मनोज भारती, जन सुराज के बिलटू सहनी, ख्वाजा गरीब नवाज स्कूल ऑफ नर्सिंग के निर्देशक,तकबीम अख्तर, जन सुराज के अमरेश कुमार, अमर,जन सुराज के आमीर हैदर, वरिष्ठ चिकित्सक व पूर्व सिविल सर्जन, दरभंगा, डॉ. शब्बीर अहमद, मंजर सुलेमान सहित अन्य गन्यमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *