अन्य

केसी त्यागी ने जेडीयू से बनाई दूरी, सदस्यता न बढ़ाने से खत्म हुआ साथ

पटना: केसी त्यागी ने आखिरकार जनता दल यूनाइटेड से अपना लंबा राजनीतिक रिश्ता खत्म कर लिया है। उन्होंने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण नहीं कराया, जिससे उनका जेडीयू से जुड़ाव स्वतः समाप्त हो गया। इस बारे में उन्होंने खुद प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी।

पार्टी में लंबे समय से सक्रिय रहे त्यागी को हाल के दिनों में अपेक्षित महत्व नहीं मिल रहा था। माना जा रहा है कि इसी उपेक्षा के चलते उन्होंने यह कदम उठाया।

त्यागी ने अपने बयान में कहा कि वे 2003 में पार्टी के गठन के समय से जुड़े थे और जॉर्ज फर्नांडिस, शरद यादव और नीतीश कुमार जैसे नेताओं के साथ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। वे पार्टी में महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे पदों पर रहे।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पार्टी से अलग होने के बावजूद उनकी वैचारिक प्रतिबद्धता कायम रहेगी। किसान, वंचित वर्ग और सामाजिक मुद्दों के लिए वे आगे भी काम करते रहेंगे। साथ ही, नीतीश कुमार के प्रति उनका व्यक्तिगत सम्मान बरकरार रहेगा।

22 मार्च को अहम बैठक:

त्यागी ने 22 मार्च को नई दिल्ली में अपने समर्थकों और समान विचारधारा वाले लोगों की बैठक बुलाई है, जिसमें देश की राजनीतिक स्थिति और उनके आगे के कदमों पर चर्चा की जाएगी।

गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से उनके बयान पार्टी लाइन से अलग रहे थे, जिसके चलते जनता दल यूनाइटेड ने भी उनसे दूरी बना ली थी। यही कारण रहा कि वे संगठन में धीरे-धीरे हाशिए पर चले गए।

आशुतोष झा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *