पूर्णिया (आई ए खान) : पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने सहरसा पहुंचकर 13 मार्च को हुए सतीश कुमार उर्फ छोटू मिश्रा हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मुलाकात की। विद्यापति नगर स्थित उनके आवास पर परिजनों को ढांढस बंधाने के बाद उन्होंने राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार और प्रशासन पर तीखा हमला बोला। सांसद ने कहा कि बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है और पुलिस का इकबाल पूरी तरह खत्म हो चुका है।
