डेस्क:राजस्थान के सिरोही जिले में एक राजमार्ग पर दो ट्रकों की टक्कर के बाद आग लग जाने से एक ट्रक चालक जिंदा जल गया, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह हादसा स्वरूपगंज थाना क्षेत्र में हुआ, जहां दो ट्रकों की टक्कर के बाद उनमें आग लग गई। पुलिस ने बताया कि एक ट्रक का चालक केबिन में फंस गया और जिंदा जलने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना में एक अन्य व्यक्ति घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
