नई दिल्ली (निशांत झा)। केंद्र सरकार द्वारा जारी शिक्षा संबंधी ASER 2024 रिपोर्ट में बिहार के सरकारी स्कूलों की उल्लेखनीय सफलता सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में निजी स्कूलों की तुलना में अधिक अभिभावकों ने सरकारी स्कूलों पर विश्वास जताया है। इसके अलावा, रिपोर्ट में यह भी स्पष्ट किया गया है कि बिहार में लड़कियां शिक्षा के क्षेत्र में लड़कों से आगे हैं। वर्ष 2024 में, सरकारी स्कूलों में प्रवेश लेने वाली लड़कियों की संख्या लड़कों की तुलना में अधिक रही। विशेष रूप से, 15 से 16 वर्ष आयु वर्ग की 86.4% लड़कियों ने सरकारी स्कूलों में दाखिला लिया है जो राज्य में लड़कियों की बढ़ती शिक्षा भागीदारी को दर्शाता है।