अन्य

कायस्थ परिवार मिलन समारोह का भव्य आयोजन अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जिला शाखा दरभंगा के तत्वाधान में हुई आयोजित,अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार सिन्हा हुए शामिल

दरभंगा। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जिला शाखा दरभंगा के तत्वाधान में नव वर्ष विक्रम संवत 2083 के अवसर पर कायस्थ परिवार मिलन समारोह रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कायस्थ परिवार मिलन समारोह का भव्य आयोजन राजेंद्र भवन (टाउन हॉल) में आयोजित हुई। उद्घाटन बिहार के एक मात्र कायस्थ विधायक समृद्ध वर्मा ने किया। समारोह के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार सिन्हा, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनहर कृष्ण अतुल, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष रजनीश रंजन सिन्हा, राष्ट्रीय मंत्री सह जिला संरक्षक अखिल भारतीय कायस्थ महासभा डॉ राज रंजन प्रसाद, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश मंत्री,पुनीत कुमार सिन्हा, जिला अध्यक्ष बिनोद कुमार लाल, परामर्शदात्री संयोजक कैलाश चंद्र लाभ, स्वागत समिति संयोजक प्रो राकेश रंजन सिन्हा, आर के दत्ता, प्रद्युम्न श्रीवास्तव, अरुण कुमार दास, अनीता आनंद,ज़िला संगठन मंत्री अशोक कुमार श्रीवास्तव एवं नीरज कुमार कर्ण, चंदा वर्मा, डॉ मनीष कुमार आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *