डेस्क:हैदराबाद से फुकेत जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक फ्लाइट फुकेत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गई। फ्लाइट के नोज व्हील में तकनीकी खराबी के कारण फ्लाइट रनवे पर ही फंसी रह गई। एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता के अनुसार, “हम पुष्टि करते हैं कि 11 मार्च को हैदराबाद-फुकेत फ्लाइट के फुकेत हवाई अड्डे पर नोज व्हील में खराबी आ गई थी। क्रू ने सभी मानक प्रोटोकॉल का पालन किया और यात्रियों को सुरक्षित विमान से उतार लिया गया। हम अपने यात्रियों, फुकेत हवाई अड्डे के अधिकारियों और सभी संबंधित पक्षों को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद देते हैं। इस बीच, एयर इंडिया ने मंगलवार को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों मार्गों पर ईंधन सरचार्ज को चरणबद्ध तरीके से बढ़ाने की घोषणा की और कहा कि खाड़ी क्षेत्र की भू-राजनीतिक स्थिति के कारण जेट ईंधन की कीमतों में आई भारी वृद्धि के चलते यह कदम आवश्यक हो गया है।
