अन्य

अलीनगर में पारस हॉस्पिटल के द्वारा आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़े लोग, पारस एचएमआरआई अस्पताल पटना एवं अलीनगर की विधायक सुश्री मैथिली ठाकुर के सहयोग से किया गया

दरभंगा। अलीनगर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और लोगों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पारस एचएमआरआई हॉस्पिटल,पटना, अलीनगर की विधायक, मैथिली ठाकुर के संयुक्त तत्वावधान में रविवार 10 मार्च को एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन। बजरंगबली स्थान कोर्थ, ग्राम कोर्थ, महावीर चौक, घनश्यामपुर,बेनीपुर,दरभंगा में आयोजित इस शिविर में कुल 2500 से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया। विभिन्न रोगों की जांच के साथ विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चले इस शिविर में बीपी, रैंडम ब्लड शुगर, स्याप्टोमेट्री, बीएमडी, ईसीजी सहित कई आवश्यक जांचें निःशुल्क की गईं। साथ ही जनरल मेडिसिन, हड्डी रोग, त्वचा रोग, न्यूरोलॉजी, हृदय रोग, किडनी व मूत्र रोग, पेट रोग, कैंसर एवं ईएनटी (कान-नाक-गला) से संबंधित समस्याओं के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा परामर्श दिया गया। सबसे अधिक रोगी हृदय, हड्डी, न्यूरोलॉजी से संबंधित समस्याओं के थे। कुछ मरीज ऐसे भी मिले जिन्हें पहले से इलाज चल रहा था, जिन्हें आगे हॉस्पिटल में विस्तार से इलाज कराने की सलाह दी गई। मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर के संबंध में पारस एचएमआरआई के जोनल डायरेक्टर अनिल कुमार ने कहा पारस एचएमआरआई आम जनता के लिए हमेशा फिक्र मंद रहता है। पारस एचएमआरआई और मरीजों के बीच संबंध अटूट बना रहे है, इसके लिए इस तरह के आयोजन जरूरी होते हैं। हम आम जन की सेवा के लिए उपलब्ध हैं, यह मैसेज आमलोगों तक जाना चाहिए। आगे भी इस तरह के मुफ्त जांच शिविर आयोजित होते रहेंगे। विधायक मैथिली ठाकुर ने कहा मेरे क्षेत्र की जनता का स्वास्थ्य मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है। निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन इसी सोच का हिस्सा है, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद लोगों को समय पर बेहतर चिकित्सा परामर्श और जांच की सुविधा मिल सके। हमारा प्रयास है कि कोई भी व्यक्ति सिर्फ संसाधनों की कमी के कारण इलाज से वंचित न रहे। आगे भी इस तरह के जनहितकारी स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे। डॉक्टरों की टीम में चीफ कंसल्टेंट न्यूरोसर्जरी डॉ. नीरज झा, सिनियर कंसल्टेंट गैस्ट्रो डॉ. करण भार्गव, सिनियर कंसल्टेंट कार्डियोलोजी डॉ. राम सागर राय एंव विभिन्न विभाग के 10 कंसल्टेंट ने नि:शुल्क परामर्श दिया। आयोजन को सफल बनाने में शिवम सिंह एंव मनीश ने सराहनीय भूमिका निभाई। पारस एचएमआरआई के बारे में पारस एचएमआरआई पटना ने 2013 में परिचालन शुरू किया। यह बिहार का पहला कॉर्पोरेट अस्पताल है जिसके पास परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड द्वारा लाइसेंस प्राप्त कैंसर उपचार केंद्र है। जून 2024 में एक्सेस किए गए एनएबीएच पोर्टल के अनुसार, पारस एचएमआरआई अस्पताल, पटना 2016 में एनएबीएच मान्यता प्राप्त करने वाला बिहार का पहला अस्पताल था। अस्पताल की बेड क्षमता 400 से ज्यादा की है, जिसमें 80 आईसीयू बेड शामिल हैं साथ ही 2 LINAC मशीन एंव PET-CT की सुविधा भी उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *