खेल

T20 World Cup: मैच के आखिरी समय में गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार के बीच हुए एक ‘इशारे’ ने पलट दिया था मैच, देखें

डेस्क: कैरेबियाई मैदान पर क्रिकेट का वो रोमांच देखने को मिला जिसने करोड़ों फैंस की धड़कनें थाम दीं। T20 World Cup के दूसरे सेमीफाइनल में Team India ने डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड को एक बेहद हाई-स्कोरिंग थ्रिलर में 7 रनों से शिकस्त देकर खिताबी मुकाबले का टिकट कटा लिया है। भारत की इस ऐतिहासिक जीत के पीछे जहां संजू सैमसन की आतिशी बल्लेबाजी रही, वहीं डगआउट में बैठे कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव के बीच हुए एक ‘इशारे’ ने मैच का पासा पलट दिया।

जब मैदान पर फंसा मैच और गंभीर ने दिखाई राह

मुकाबला उस मोड़ पर था जहां किसी की भी जीत मुमकिन थी। 17 ओवर खत्म होने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव भारी दबाव में थे। उनके सामने सबसे बड़ा सवाल यह था कि डेथ ओवर्स की जिम्मेदारी किसे सौंपी जाए—बुमराह, हार्दिक या स्पिनर अक्षर पटेल? ऊहापोह की स्थिति में सूर्या ने डगआउट की तरफ देखा और कोच गौतम गंभीर से मदद मांगी। गंभीर ने बिना वक्त गंवाए इशारों में जसप्रीत बुमराह का नाम सुझाया। कोच की इसी सूझबूझ ने मैच का रुख मोड़ दिया।

सैमसन की ‘विराट’ पारी से बना विशाल स्कोर

मैच की शुरुआत भारतीय बल्लेबाजों के दबदबे से हुई। संजू सैमसन ने इंग्लिश गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए महज 42 गेंदों में 89 रनों की तूफानी पारी खेली। उनकी इस पारी की बदौलत भारत ने 20 ओवरों में 253 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने भी हार नहीं मानी और अंत तक लड़ती रही, लेकिन भारतीय गेंदबाजों की सटीक रणनीति के आगे वे 246 रनों पर ही सिमट गए।

बुमराह-पंड्या की जुगलबंदी और दुबे का आखिरी प्रहार

मैच का असली टर्निंग पॉइंट 18वां और 19वां ओवर रहा। गंभीर के सुझाव पर सूर्या ने गेंद बुमराह को थमाई, जिन्होंने 18वें ओवर में कंजूसी दिखाते हुए सिर्फ 6 रन दिए। इसके बाद 19वें ओवर में हार्दिक पंड्या ने कमान संभाली और केवल 9 रन खर्च कर इंग्लैंड की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। अंतिम ओवर में जब जीत के लिए 30 रनों की जरूरत थी, तब शिवम दुबे ने अपना संयम बरकरार रखा और भारत को 7 रनों से यादगार जीत दिला दी। इस जीत के साथ ही भारत ने न सिर्फ फाइनल में जगह बनाई, बल्कि यह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *