अन्य उत्तर प्रदेश

लखनऊ : भागवत कथा का समापन, भक्तों ने खेली होली

श्रीमद्भागवत कथा के सातवें दिन 51 शक्तिपीठ मंदिर में उमड़े भक्त

रविवार दोपहर से मन्दिर प्रांगण में होगा विशाल भण्डारा

बीकेटी/ लखनऊ। इक्यावन शक्तिपीठ मन्दिर में चल रही सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आज श्रद्धा और उल्लास के साथ समापन हुआ। कथा के अंतिम दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पुण्य लाभ अर्जित किया।

शनिवार देर शाम कथा विसर्जन के बाद ​फूलों और रंगों की दिव्य होली खेली गई।​ ​कथा व्यास कौशिक चैतन्य जी महाराज ने भागवत भक्तों को गुलाल लगाकर विदाई आशीर्वाद दिया। भक्त जनों ने कथा व्यास का पूजन-अर्चन किया। भक्ति भाव में आह्लादित भक्तों ने कौशिक चैतन्य पर पुष्प वर्षा की।

भागवत कथा की यजमान 51 शक्तिपीठ मन्दिर के निर्माता पण्डित रघुराज दीक्षित की धर्मपत्नी पुष्पा दीक्षित, मन्दिर ट्रस्ट की अध्यक्ष तृप्ति तिवारी, सदस्य वरद तिवारी, तनय तिवारी, स्तुति तिवारी, नमन तिवारी, सौम्या तिवारी, समाजसेवी नागेन्द्र बहादुर सिंह चौहान, आचार्य धनंजय पांडे, आचार्य देवेश शुक्ला व गीता पांडे आदि ने कथा व्यास संग रंग-बिरंगी होली खेली। कथा पंडाल में भक्तों ने एक दूसरे खूब अबीर, गुलाल लगाया। भागवत भक्तों ने गेंदा, गुलाब फूलों से जी भरकर होली खेली।

समापन दिवस की कथा में सीतापुर एमएलसी पवन सिंह चौहान के सुपुत्र एवं एसआर ग्रुप के वाइस चेयरमैन पीयूष सिंह चौहान, प्रशासनिक अधिकारी सोनेन्द्र सिंह तोमर, संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष वेद रत्न सिंह चौहान व समाजसेवी सुधीर अग्रवाल प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *