
दरभंगा। दरभंगा के खरुआ गांव की 6 साल की रुक़य्या रहमत ने रमज़ान के पाक महीने में रोज़ा रखकर सबका दिल जीत लिया।
इतनी छोटी उम्र में रोज़ा रखकर रुक़य्या ने आस्था, सब्र और जज़्बे की खूबसूरत मिसाल पेश की। सुबह सहरी से लेकर इफ्तार तक पूरे उत्साह और मुस्कान के साथ रोज़ा पूरा किया।
परिवार, ननिहाल और ददिहाल के सभी लोगों ने रुक़य्या की लंबी उम्र, अच्छी सेहत और उज्ज्वल भविष्य के लिए दुआ की
रुक़य्या के मामा मो. शमशाद ने कहा
“हमें अपनी बेटी पर फख्र है। अल्लाह उसे कामयाबी अता करे।”
इस खास मौके पर पूरे घर में खुशी और रूहानी माहौल देखने को मिला। आस्था की कोई उम्र नहीं होती।