डेस्क:दिल्ली का जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) एक बार फिर अखाड़े में तब्दील हो गया है। गुरुवार शाम छात्र संघ (JNUSU) द्वारा आयोजित ‘लॉन्ग मार्च’ के दौरान छात्रों और दिल्ली पुलिस के बीच हिंसक झड़प हुई। इस मामले में पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए वर्तमान अध्यक्ष अदिति मिश्रा और पूर्व अध्यक्ष नीतीश कुमार समेत 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए लोगों में जाने-माने स्टूडेंट लीडर, JNUSU के पूर्व प्रेसिडेंट नीतीश कुमार, JNUSU प्रेसिडेंट अदिति मिश्रा, वाइस प्रेसिडेंट गोपिका बाबू और जॉइंट सेक्रेटरी दानिश अली शामिल हैं। वसंत कुंज नॉर्थ पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई है और जांच चल रही है।
