अन्य

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर डॉ. गौरी शंकर झा द्वारा अपने अस्पताल के सभी डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल स्टाफ और सभी मरीजों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी

दरभंगा। श्री विषुधानंद हॉस्पिटल प्राइवेट लिमिटेड, ईदगाह रोड, लहेरियासराय में NABH एंट्री लेवल का निरीक्षण दिनांक 12/04/2025 को Dr. Suruchi Sinha, दिल्ली द्वारा किया गया था। बुधबार को अस्पताल को NABH एंट्री लेवल सर्टिफिकेट की हार्ड कॉपी प्राप्त हुई। इस प्रमाणपत्र के अंतर्गत अस्पताल में ऑर्थोपेडिक के सभी प्रकार के ऑपरेशन, जिसमें जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी भी शामिल है, करने की अनुमति प्रदान की गई है।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर डॉ. गौरी शंकर झा द्वारा अस्पताल के सभी डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल स्टाफ तथा सभी मरीजों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं।

यह उपलब्धि टीमवर्क, समर्पण एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति अस्पताल की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

आशा है के भविष्य में भी अस्पताल इसी प्रकार उत्कृष्ट एवं सुरक्षित स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करता रहेगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *