राष्ट्रीय

लोकतंत्र पर वार या प्रशासनिक सुधार मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 1.2 करोड़ नाम हटाने की ‘साजिश’ पर शुरू की जंग

डेस्क:पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाते हुए केंद्र सरकार और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र भवानीपुर में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करने के बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि राज्य के वैध मतदाताओं के नाम काटने के लिए एक बड़ी साजिश रची जा रही है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में नागरिकों के नाम हटाये जाने के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखने का बुधवार को संकल्प लिया और कहा कि उन्हें आशंका है कि तार्किक विसंगतियों का हवाला देते हुए 1.2 करोड़ से अधिक नाम हटाने की साजिश रची जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *