राष्ट्रीय

त्सोमगो झील के पास फंसे 2700 पर्यटकों का सफल रेस्क्यू, रात भर चला बचाव अभियान

डेस्क:पूर्वी सिक्किम में त्सोमगो झील के पास भारी बर्फबारी के कारण फंसे 2,700 से अधिक पर्यटकों को बचा लिया। अधिकारियों ने बुधवार सुबह यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि शेराथांग और उसके आसपास के ऊंचे इलाकों में भारी बर्फबारी के कारण सड़कें अवरुद्ध हो गईं, जिससे 15वें मील और त्सोमगो झील के बीच पर्यटकों के 541 वाहन फंस गए। उन्होंने बताया कि समन्वित प्रयासों के जरिए 2,736 पर्यटकों को लेकर जा रहे सभी वाहनों को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से निकाला गया तथा यह अभियान मंगलवार रात को समाप्त हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *