हरियाणा

शहरवासियों को विकास कार्यों की मिलेगी सौगात

शहरवासियों को विकास कार्यों की मिलेगी सौगात, 15 करोड़ 21 लाख रुपये की राशि से होंगे कार्य, वर्क ऑर्डर किए जारी- अभिषेक मीणा, निगमायुक्त

 

 

कबड्डïी हाल, विभिन्न सडक़ों तथा पार्क का होगा निर्माण, सैक्टर 4-5 व 6-7 डिवाईडिंग रोड की होगी विशेष मरम्मत।

 

 

 

 

 

करनाल 15 मार्च, शहरवासियों को विकास कार्यों की सौगात मिलेगी। इसके लिए नगर निगम की ओर से अनेक कार्यों के वर्क ऑर्डर जारी किए गए हैं तथा कुछ कार्य शुरू हो चुके हैं। इन सभी विकास कार्यों पर अनुमानित 15 करोड़ 21 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। नगर निगम आयुक्त अभिषेक मीणा ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
निगमायुक्त ने विकास कार्यों की जानकारी देते बताया कि सैक्टर 6-7 डिवाईडिंग रोड की विशेष मरम्मत का कार्य शुरू हो चुका है। इस सडक़ पर बिटुमिन की मजबूत परत बिछाई जाएगी। इस पर अनुमानित 82 लाख 67 हजार रुपये की राशि खर्च की जाएगी। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार सैक्टर 4-5 डिवाईडिंग रोड की भी विशेष मरम्मत करवाई जाएगी। इस पर अनुमानित 84 लाख 38 हजार रुपये की राशि खर्च होगी। इसके अतिरिक्त काछवा रोड रेलवे फ्लाईओवर के नीचे नए पार्क का निर्माण किया जाएगा। इस पार्क पर अनुमानित 50 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। पार्क के अंदर ट्रैक, ओपन एयर जिम तथा झूले इत्यादि कार्य करवाए जाएंगे।
इन कार्यों के हुए वर्क ऑर्डर जारी- उन्होंने बताया कि गांव कैलाश स्थित हॉकी स्टेडियम के साथ लगती खाली भूमि पर कबड्डïी हाल का निर्माण किया जाएगा। यह हाल अनुमानित 2 करोड़ 80 लाख रुपये की लागत से तैयार होगा। सम्बंधित एजेंसी को इसके निर्माण के लिए वर्क आर्डर जारी कर दिया गया है। आगामी छ: माह में यह पूर्ण होगा। उन्होंने बताया कि गांव मदनपुर से दहा को जाने वाली सडक़ का भी वर्क आर्डर जारी किया गया है। सीमेंट कंक्रीट के मजबूत ब्लॉक से सडक़ का निर्माण किया जाएगा। इस सडक़ पर अनुमानित 3 करोड़ 34 लाख 75 हजार रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
उन्होंने बताया कि नई अनाज मंडी से मदनपुर गांव तक सीमेंट कंक्रीट सडक़ का निर्माण किया जाएगा। इस सडक़ पर अनुमानित 1 करोड़ 96 लाख 49 हजार रुपये की राशि खर्च होगी। इस कार्य का भी वर्क ऑर्डर जारी किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि वार्ड नम्बर 1 से 7 तथा 11 से 20 में टूटी हुई सीवर लाईनो की मरम्मत की जाएगी। इस कार्य पर अनुमानित 92 लाख 91 हजार रुपये खर्च होंगे। इसके अतिरिक्त रेलवे रोड फ्लाईओवर निर्माण के लिए रेलवे रोड तथा बस स्टेण्ड रोड की पानी व सीवर लाईन को शिफ्ट करवाया जाना है। जल्द ही यह कार्य शुरू होने जा रहा है। इन कार्यों पर अनुमानित 1 करोड़ 74 लाख 71 हजार रुपये की लागत आएगी।
उन्होंने बताया कि शहर के सभी वार्डों में स्थापित नलकूप चैम्बरों की मरम्मत तथा कुछ नए चैम्बरों का निर्माण किया जाना है। इस कार्य का वर्क ऑर्डर जारी किया जा चुका है। इस पर अनुमानित 1 करोड़ 50 लाख रुपये की राशि खर्च होगी। इसके अतिरिक्त काछवा रोड स्थित सी.एस.एस.आर.आई. से जरीफा विरान को जाने वाले सडक़ का सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। सीमेंट कंक्रीट के मजबूत ब्लॉक से सडक़ का निर्माण किया जाएगा। इस कार्य पर अनुमानित 74 लाख 95 हजार रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इसके लिए सम्बंधित एजेंसी को वर्क ऑर्डर जारी किया जा चुका है।

 

एस आर योगी