डेस्क: बिजनेस डेस्कः सोमवार को तेज उछाल के बाद आज (24 फरवरी) फिर सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। MCX पर सोने का वायदा भाव 1098 रुपए (0.67%) की गिरावट के साथ 1,60,515 रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड कर रहा था। वहीं चांदी 2425 रुपए (0.91%) टूटकर 2,63,268 रुपए प्रति किलोग्राम के करीब बने हुए थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी रुख अलग-अलग रहा।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेज शुरुआत के बाद सोना सुस्त
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। हालांकि बाद में सोने के भाव सुस्त पड़ गए। Comex पर सोना आज 5,247.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 5,225.60 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 35.20 डॉलर की गिरावट के साथ 5,190.40 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया। Comex पर चांदी के वायदा भाव 88.04 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 86.57 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.56 डॉलर की तेजी के साथ 87.13 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।
