राष्ट्रीय

अमेरिका-भारत व्यापार के खिलाफ 10 संगठनों का तीन-दिवसीय महाधरना शुरू

डेस्क:अपनी मांगों को लेकर एक बार फिर हरियाणा की सियासत गरमा गई है। सोमवार को 10 प्रमुख किसान संगठनों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कुरुक्षेत्र में तीन-दिवसीय विशाल धरने का आगाज़ किया। भारी सुरक्षा घेरे और पुलिस बल की तैनाती के बीच हजारों की संख्या में किसान सड़कों पर उतरे और सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। हजारों किसान सुबह ताऊ देवी लाल पार्क में एकत्रित हुए और बाद में पैदल ही मुख्यमंत्री के शिविर कार्यालय की ओर बढ़े, लेकिन जिंदल चौक के पास पुलिस ने उन्हें रोक दिया, जहां पुलिस ने अवरोधक लगा रखे थे। इसके बाद प्रदर्शनकारी सड़क पर बैठ गए और सरकार के खिलाफ नारे लगाने लगे। पुलिस बल को भी बड़ी संख्या में मौके पर तैनात किया गया।

किसान नेताओं ने कहा कि धरना तीन दिनों तक जारी रहेगा। किसान नेता मनदीप सिंह सिरसा ने कहा कि प्रमुख मांगों में से एक यह है कि अमेरिका-भारत व्यापार समझौता रद्द किया जाए। उन्होंने बताया कि अन्य मांगों में किसानों के बिजली बिल माफ करना और फसल क्षति के लिए मुआवजा देना शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *