राष्ट्रीय

दिल्ली में दहशत:आमी पब्लिक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, छावनी इलाके में मचा हड़कंप

डेस्क:देश की राजधानी के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले दिल्ली छावनी (Delhi Cantt) इलाके में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब वहां स्थित आमी पब्लिक स्कूल (APS) को बम से उड़ाने की धमकी भरा एक ईमेल प्राप्त हुआ। इस धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट मोड पर आ गईं और स्कूल परिसर में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया गया। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। स्कूल प्रशासन ने सुबह प्राधिकारियों को मेल की सूचना दी। मेल में चेतावनी दी गई थी कि परिसर में विस्फोटक उपकरण रखे गए हैं। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘हम ईमेल के स्रोत की जांच कर रहे हैं और फिलहाल कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। एहतियात के तौर पर स्कूल परिसर को खाली कराने के बाद वहां गहन तलाशी अभियान चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *