अन्य

एस. भी. हॉस्पिटल, लहेरियासराय के तत्वावधान में चिकनी,सोनकी में एक मल्टी स्पेशलिटी निःशुल्क मेडिकल शिविर का हुआ आयोजन

दरभंगा। एस. भी. हॉस्पिटल, लहेरियासराय के तत्वावधान में चिकनी,सोनकी में एक मल्टी स्पेशलिटी निःशुल्क मेडिकल कैंप का सफल आयोजन किया गया। शिविर में 500 से अधिक मरीजों की जांच की गई। कैंप का संचालन सुबह 9 बजे से संध्या 5 बजे तक किया गया।शिविर में हड्डी एवं नस रोग विशेषज्ञ डॉ. गौड़ी शंकर झा ने लगभग 250 मरीजों की जांचकर उन्हें उचित परामर्श दिया। महिला एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. अर्चना गौतम ने 150 महिला मरीजों को देखा एवं आवश्यक चिकित्सकीय सलाह दी। जनरल फिजिशियन, डॉ. मनीष करण ने लगभग 100 मरीजों की जांच की। सभी मरीजों को निःशुल्क दवाएं उपलब्ध कराई गईं और ब्लड शुगर की जांच भी की गई। मेडिकल शिविर का आयोजन दीपक एवं फेकु के मार्गदर्शन एवं देखरेख में संपन्न हुआ। कैंप को सफल बनाने में दीपेश जी, जितेंद्र पंडित, सेतु, आशुतोष, मनीष कुमार पोद्दार, संजय दास, रौशन कुमार, गजाली, सौभा सिस्टर, ऋतु कुमारी सिस्टर, मनोहर, गोविंदा, डॉ. विक्रम कुमार यादव, डॉ. के. के. झा, डॉ. एम. (ऑप्टोम), डॉ. मोहम्मद कलीम हैदर,कमलेश,राकेश,कुशल जी,शिवम,दिलखुश,राधा कुमारी, अंशु कुमारी,ध्यानी,राजू,सनी, सुभाम,जागृति और न्यू एस. भी. क्लिनिक के सभी सहयोगियों का खास योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *