दरभंगा। हायाघाट में बिहार कुम्हार प्रजापति समन्वय समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक रसलपुर हटियागाछी पंचायत के रसलपुर गांव में आयोजित की गई। बैठक अध्यक्षता, महेंद्र नारायण पंडित कोषाध्यक्ष द्वारा की गई चुनाव प्रक्रिया रमेश कुमार पंडित (जिलाध्यक्ष ) और शंभू पंडित (ऊप सचिव ) द्वारा बैठक में प्रजापति समाज के सर्वांगीण विकास, संगठन की मजबूती और सामाजिक एकजुटता को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। वहीं पंचायत चुनाव में समाज की हिस्सेदारी पर भी विस्तृत चर्चा हुई। बड़ी संख्या में समाज के लोग बैठक में शामिल हुए और अपने-अपने सुझाव रखे। बैठक के दौरान संगठन का निर्वाचन भी शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराया गया। निर्वाचन प्रक्रिया में सर्वसम्मति से को प्रखंड अध्यक्ष, धिरज कुमार पंडित अध्यक्ष को तथा राजा कुमार पंडित सचिव को कोषाध्यक्ष रामनरायण पंडित चुना गया। हर्ष नारायण पंडित उपाध्यक्ष चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद संगठन के जिला अध्यक्ष रमेश कुमार पंडित, उप सचिव शंभू पंडित एवं कोषाध्यक्ष महेंद्र पंडित द्वारा नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। बैठक में प्रजापति समाज के लिए एक स्थायी प्रजापति भवन के निर्माण पर भी गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने कहा कि भवन निर्माण से समाज को एक साझा मंच मिलेगा, जिससे सामाजिक,शैक्षणिक,सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मंच पर बुलाकर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, जिससे अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिल सके। संगठन चुनाव से पूर्व रामचन्द्र पंडित, मुनन्ना पंडित, मोहन पंडित सदेव पंडित, और मदन पंडित, धीरज पंडित , सुरेंद्र पंडित के नेतृत्व में कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का पारंपरिक तरीके से पाग और चादर भेंट कर सम्मान किया गया। बैठक में विवेक पंडित, मोहन पंडित, मुन्ना पंडित, सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग मौजूद थे। अंत में सभी ने संगठन को और मजबूत बनाने तथा समाज हित में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
