डेस्क:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मेरठ में एक जनसभा के दौरान कांग्रेस पार्टी पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस अपनी राजनीति के चक्कर में देश के गौरव और राष्ट्रीय कार्यक्रमों को नुकसान पहुंचा रही है। प्रधानमंत्री ने दिल्ली में हुए ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के दौरान कांग्रेस नेताओं द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन को गंदी और नंगी राजनीति करार दिया।
