डेस्क:देश की राजधानी दिल्ली इस वक्त हाई अलर्ट पर है। सुरक्षा एजेंसियों को खुफिया जानकारी मिली है कि आतंकी संगठन दिल्ली की भीड़भाड़ वाली धार्मिक और ऐतिहासिक जगहों पर हमले की साजिश रच रहे हैं। खबरों के मुताबिक, पाकिस्तान का आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा भारत के बड़े शहरों में आईईडी धमाके करने की योजना बना रहा है। बताया जा रहा है कि 6 फरवरी को इस्लामाबाद की एक मस्जिद पर हुए हमले का बदला लेने के लिए वे चांदनी चौक के एक मंदिर और अन्य प्रसिद्ध जगहों को निशाना बना सकते हैं। यह अलर्ट इसलिए भी गंभीर है क्योंकि तीन महीने पहले लाल किले के पास एक धमाका हुआ था, जिसमें 15 लोगों की जान चली गई थी।
