डेस्क:हाल ही में गुजरात के वापी जिले में श्री स्वामीनारायण ज्ञानपीठ-सलवाव और अहमदाबाद की ओमकार अंधजन सेवा संस्थान ने ब्लाइंड महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन जी.एम. बिलखिया स्टेडियम, वापी मे किया था। इस टूर्नामेंट की अध्यक्षता गुजरात के जाने-माने उद्योगपति और समाजसेवी मगनभाई पटेलने की थी और उन्होंने मुख्यदाता के रूप में इस संस्था को वित्तीय सहयोग दिया एव टूर्नामेंट की सभी 6 टीमों को भी प्रोत्साहक पुरस्कार देकर सभी खिलाड़िओ का उत्साह बढ़ाया था। इस अवसर पर श्री स्वामीनारायण ज्ञानपीठ के पू.कपिलदासजी स्वामीजीने श्री मगनभाई पटेल को स्मृतिचिन्ह एव शॉल देकर सम्मानित किया था।इस कार्यक्रम में पद्मश्री गफूरभाई बिलाखिया (गफूर चाचा) जिनकी विश्व की नंबर वन कंपनी “मेरिल” सर्जिकल रोबोट और मेडिकल इक्विपमेंट बनाती है, और जिसके वे फाउंडर हैं और इस संस्था के बड़े डोनर भी हैं। उन्होंने इस क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए अपनी कंपनी का स्टेडियम निःशुल्क दिया और फाइनेंशियल मदद भी की। पद्मश्री गफूरभाई बिलाखिया गुजरात के उन कुछ इंडस्ट्रियलिस्ट में से एक हैं जिन्हें “पद्मश्री” अवॉर्ड से सन्मानित किया गया है।इस कार्यक्रम में ऑल इंडिया MSME फेडरेशन के सेक्रेटरी श्री चिंतनभाई महेता और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती अदितिबेन महेता भी उपस्थित थे और उन्होंने पू.कपिलदासजी स्वामीजी को वापी इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित कंपनीओ के साथ अपने बिज़नेस रिलेशन के बारे में जानकारी प्रदान की थी।
