राष्ट्रीय

कारोबारी राज कुंद्रा को 150 करोड़ रुपये के बिटकॉइन घोटाले के मामले में अदालत से बड़ी राहत मिली

डेस्क:अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और कारोबारी राज कुंद्रा को शुक्रवार को एक विशेष अदालत ने कथित 150 करोड़ रुपये के बिटकॉइन ‘पोंजी’ घोटाले के मामले में जमानत दे दी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत जांच में शामिल 18 आरोपियों में से एक कुंद्रा पिछले महीने दायर आरोपपत्र का संज्ञान लेने के बाद अदालत में पेश हुए। अदालत ने उन्हें 1 लाख रुपये की जमानत राशि जमा करने पर जमानत दे दी और निर्देश दिया कि विदेश यात्रा से पहले उन्हें पूर्व अनुमति लेनी होगी। अदालत कक्ष के बाहर संक्षिप्त बातचीत में कुंद्रा ने कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर भरोसा है, लेकिन उन्होंने आगे कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि मेरी पत्नी मुझे घर पर बोलने नहीं देती और मेरे वकील मुझे अदालत में बोलने नहीं देते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *