बलोच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने एक और वार्निंग वीडियो जारी किया, जिसमें पाकिस्तानी सेना के एक और जवान को देखा जा सकता है। वीडियो में एक सैनिक रोते हुए कहता दिखाई दे रहा है कि वह पाकिस्तान के लिए लड़ता रहा, लेकिन आज सेना उसे अपना नहीं रही। उसने यह भी कहा कि उसके पिता दिव्यांग हैं और वह अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य है।
