
दरभंगा। जिला अतिथि गृह, दरभंगा में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता, पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने संवाददाताओ को सम्बोधित करते हुए कहा आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव एवं बंगाल की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर विस्तारपूर्वक अपनी बात रखी। उन्होंने कहा पश्चिम बंगाल में जनता परिवर्तन के मूड में है और आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सुनिश्चित जीत तय है। तृणमूल कांग्रेस सरकार के शासनकाल में राज्य की कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। महिलाओं, युवाओं, आम नागरिकों की सुरक्षा खतरे में है, जिससे जनता में व्यापक आक्रोश व्याप्त है। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को संवैधानिक संस्थाओं पर बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। उन्होनें कहा आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सफलता को लेकर विश्वास जताते हुए कहा इस बार बंगाल की जनता परिवर्तन के लिए पूरी तरह तैयार है। श्री हुसैन ने कहा राज्य में तृणमूल कांग्रेस सरकार के कुशासन, भ्रष्टाचार, कानून-व्यवस्था की बदहाली और विकास कार्यों की उपेक्षा से लोग बेहद त्रस्त हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जब बंगाल की जनता को नहीं मिल पाया, तो लोगों में गहरा आक्रोश है। भाजपा इस चुनाव में सुशासन, विकास, रोजगार और महिलाओं की सुरक्षा को प्रमुख मुद्दा बनाकर जनता के बीच जा रही है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत, संगठन की मजबूती और जनता के समर्थन से इस बार पश्चिम बंगाल में भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी और राज्य में एक स्थिर, विकासोन्मुखी सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि बंगाल में “परिवर्तन तय है” और भाजपा जनता की आकांक्षाओं पर खरा उतरने का काम करेगी।उन्होंने मुर्शिदाबाद में हुमायूं कबीर द्वारा बाबरी मस्जिद के नाम पर किए जा रहे निर्माण को लेकर कड़ी आपत्ति जताई और कहा इस प्रकार की गतिविधियाँ सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का कार्य करती हैं। भाजपा ऐसे किसी भी प्रयास का पुरजोर विरोध करती है जो देश की एकता और अखंडता को नुकसान पहुँचाए।
इससे पूर्व श्री हुसैन ने बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी जी के आवास पर पहुँचकर उनकी पूजनीय माताजी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना किया।