खेल

WI vs ITA, T20 World Cup : शाई होप का अर्धशतक, वेस्टइंडीज के 3 विकेट के नुकसान पर 95 रन

डेस्क: वेस्टइंडीज और इटली के बीच आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप का 37वां मैच यहां ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है। इटली के कप्तान हैरी मैनेंटी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शाई होप की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 3 विकेट के नुकसान पर 95 रन बना लिए हैं।

प्लेइंग XI 

वेस्टइंडीज : ब्रैंडन किंग, शाई होप (कप्तान/विकेटकीपर), शिमरॉन हेटमायर, रोस्टन चेस, शेरफेन रदरफोर्ड, रोवमैन पॉवेल, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, अकील होसेन, गुडाकेश मोटी, शमर जोसेफ.
इटली : जस्टिन मोस्का, एंथनी मोस्का, सैयद नकवी, जेजे स्मट्स, हैरी मैनेंटी (कप्तान), बेन मैनेंटी, ग्रांट स्टीवर्ट, जियान मीडे (विकेटकीपर), क्रिशन कलुगामागे, थॉमस ड्रका, अली हसन.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *