राष्ट्रीय

डेलीगेट्स के भारी उत्साह से बदला फैसला, रात 8 बजे तक खुला रहेगा AI Expo

डेस्क:AI इम्पैक्ट समिट 2026 के तीसरे दिन, डिजिटल इंडिया के MD और CEO अखिल कुमार ने घोषणा की कि प्रतिनिधियों के भारी उत्साह को देखते हुए, AI एक्सपो एरिया बुधवार (18 फरवरी) से रात 8 बजे तक खुला रहेगा। हालांकि, सुरक्षा व्यवस्था और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति के चलते, गुरुवार (19 फरवरी) तक समिट में डेलीगेट्स की एंट्री सीमित रखी जाएगी। दिल्ली के भारत मंडपम में सोमवार को प्रधानमंत्री द्वारा उद्घाटित इस पांच दिवसीय समिट में 600 स्टार्टअप्स और 13 देशों के पवेलियन शामिल हैं, जिसमें हिस्सा लेने के लिए दुनिया भर के 100 से अधिक देशों के लीडर्स और डेलीगेट्स पहुंचे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *