खेल

SA vs UAE Live Score: UAE ने 10 ओवर में खोए 3 विकेट, कॉर्बिन बॉश को मिली दूसरी बड़ी सफलता

डेस्क: T20 वर्ल्ड कप 2026 के 34वें मैच में साउथ अफ्रीका और UAE की टीम आमने-सामने हैं। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में ये मुकाबला खेला जा रहा है, जिसमें साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। UAE की टीम में 2 बदलाव हैं। हर्षित कौशिक और सिमरनजीत सिंह की जगह ध्रुव पराशर और मुहम्मद फारूक को शामिल किया गया है। वहीं, साउथ अफ्रीकी टीम में 4 बदलाव हैं। साउथ अफ्रीका की ओर से जेसन स्मिथ, जॉर्ज लिंडे, एनरिक नोर्त्जे और क्वेना मफाका आज का मैच खेल रहे हैं। वहीं, डेविड मिलर, केशव महाराज, मार्को येनसन और लुंगी एंगिडी को आराम दिया गया है।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

साउथ अफ्रीका (प्लेइंग XI): एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, जेसन स्मिथ, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, एनरिक नोर्त्जे, क्वेना मफाका।
Advertisement
UAE (प्लेइंग XI): आर्यांश शर्मा (विकेट कीपर), मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, सोहैब खान, हर्षित कौशिक, मुहम्मद अरफान, ध्रुव पाराशर, मुहम्मद फारूक, हैदर अली, जुनैद सिद्दीकी, मुहम्मद जवादुल्लाह।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *