अंतरराष्ट्रीय

परमाणु वार्ता फेल! अचानक ईरान ने दागी मिसाइलें!

डेस्क: जिनेवा परमाणु वार्ता फेल टकराव की ओर दुनिया ईरान अमेरिका आमने-सामने बड़े युद्ध की आहट दुनिया एक बार फिर बेहद नाजुक मोड़ पर खड़ी दिखाई दे रही है। सैन्य तनाव के साए में जिनेवा में हुई अमेरिका और ईरान के बीच न्यूक्लियर वार्ता बिना किसी नतीजे के खत्म हो गई है। 3 घंटे चली इस अहम बैठक से उम्मीद थी कि परमाणु मुद्दे पर कोई रास्ता निकलेगा। लेकिन बातचीत खत्म होने के बाद तस्वीर और ज्यादा धुंधली नजर आ रही है। इसी बीच ईरान ने होरमूर स्टेट में मिसाइल अभ्यास शुरू कर दिया है। वहीं अमेरिका ने पश्चिम एशिया में अपनी सैन्य मौजूदगी और मजबूत कर दी है।

ईरान और अमेरिका के बीच परमाणु कार्यक्रम को लेकर जिनेवा में हुई परोक्ष वार्ता का दूसरा दौर भी बेनतीजा रहा। ईरान की सरकारी मीडिया के मुताबिक यह बैठक करीब 3 घंटे चली लेकिन किसी ठोस सहमति पर नहीं पहुंच सकी। बातचीत ऐसे वक्त पर हुई जब पश्चिम एशिया पहले से ही तनाव की आग में झुलस रहा है। अमेरिका ने क्षेत्र में अपनी सैन्य ताकत बढ़ा दी है। जबकि ईरान ने इसे सीधे-सीधे उकसावे की कारवाई बताया है। इसी तनाव के बीच ईरान ने होरमुट स्टेट में बड़े पैमाने पर सैन्य अभ्यास शुरू कर दिया है। रिवोल्यूशनरी गार्ड ने फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी के बीच मिसाइलें दागी।

ईरान का दावा है कि सभी मिसाइलों ने अपने तय लक्ष्य को सफलतापूर्वक भेदा। ईरान ने हॉर्मोस जल डमरू मध्य की दिशा में मिसाइलें दागने का अभ्यास शुरू कर दिया। सरकारी एजेंसी के मुताबिक रेवोलशनरी गार्ड से जुड़ी मिसाइलें ईरानी जमीन तट और दुप्पल से दागी गई है। सभी ने अपने टारगेट को सटीक तौर पर निशाना बनाया। अभ्यास से क्षेत्रीय सुरक्षा पर तनाव बढ़ने की आशंका भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *