मनोरंजन

Chiranjeevi के कंधे की हुई सर्जरी, एक्टर का पोस्ट देख चिंतित हुए फैंस

डेस्क: मेगास्टार चिरंजीवी अक्सर फैंस के बीच चर्चा में रहते हैं। हाल ही में उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसे देख फैंस चिंता में आ गए हैं। दरअसल, हाल ही में एक्टर के कंधे की सर्जरी हुई है, जिसका उन्होंने पोस्ट शेयर कर अपडेट दिया है। तो आइए जानते हैं कि अब मेगास्टार की हालत कैसी है?

दरअसल, मेगास्टार चिरंजीवी ने अपने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वो अपनी बांह पर आर्म स्लिंग पहने दिख रहे हैं। इस पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा- ”मैं अच्छी तरह से ठीक हो रहा हूं और धीरे-धीरे अपने डेली रूटीन में वापस आ रहा हूं। डॉ. नितिन, जो एक बेहतरीन आर्थ्रोस्कोपी सर्जनों में से एक हैं। उनकी देखभाल और विशेषज्ञता के लिए मैं दिल से उनका आभारी हूं, जिन्होंने इस प्रक्रिया को सहज और आरामदायक बनाया। आप सभी के प्यार, चिंता और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।”

फैंस को हुई चिंता

तस्वीर में देखा जा सकता है कि चिरंजीवी के हाथ पर पट्टी बंधी है और वो डॉक्टर से हाथ मिला रहे हैं। एक्टर का ये पोस्ट देखने बाद उनके फैंस चिंता में आ गए हैं। हालांकि, एक्टर ने अपने पोस्ट में क्लियर कर दिया है कि वे अब ठीक हैं।

हाल ही में जुड़वा बच्चों के दादा बने हैं चिरंजीवी

बता दें, कुछ दिन पहले ही चिरंजीवी एक बेटा और एक बेटी के दादा बने हैं। उनके बेटे राम चरण और बहू उपासना कोनिडेला ने 31 जनवरी को जुड़वा बच्चों का स्वागत किया है, जिसका नाम उन्होंने शिवराम और अनवीरा देवी रखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *