डेस्क: बिजनेस डेस्कः अगर आप आज (16 फरवरी) गोल्ड-सिल्वर खरीदने का सोच रहे हैं तो हो सकता है ये आपके लिए सही समय हो। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को दोनों कीमती धातुओं में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। MCX पर 10 ग्राम सोना 1445 रुपए लुढ़क कर 1,54,450 रुपए, जबकि चांदी में 7002 रुपए की गिरावट आई है, ये 2,37,358 रुपए प्रति किलोग्राम पर है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना चांदी सुस्ती के साथ कारोबार कर रही है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी गिरे दाम
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के वायदा भाव में नरमी देखने को मिल रही है। Comex पर सोना 5,050 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 5,046.30 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 21.60 डॉलर की गिरावट के साथ 5,024.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।
Comex पर चांदी के वायदा भाव 77.55 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 77.96 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 1.69 डॉलर की गिरावट के साथ 76.27 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।
