राष्ट्रीय

ममता ने ‘भाई’तारिक रहमान को भेजा जीत का तोहफा, मिठाई-फूलों से दी बधाई

डेस्क:पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बांग्लादेश के 13वें राष्ट्रीय संसदीय चुनाव में तारिक रहमान की शानदार जीत के बाद उन्हें फूल और मिठाई भेजी। फूलों और मिठाई का यह उपहार गुलशन स्थित बीएनपी अध्यक्ष के राजनीतिक कार्यालय में पार्टी मीडिया सेल के सदस्य अतीकुर रहमान रुमान ने ग्रहण किया। गुलशन कार्यालय के विशेष अधिकारी मेहेदुल इस्लाम मेहदी भी इस अवसर पर उपस्थित थे। इससे पहले शुक्रवार को बनर्जी ने एक्स पर एक पोस्ट में बांग्लादेश राष्ट्रवादी पार्टी और उसके अध्यक्ष को बधाई दी थी। उन्होंने लिखा कि बांग्लादेश में मेरे सभी भाइयों और बहनों, सभी लोगों को मेरी हार्दिक बधाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *