Crime Muzaffarpur बिहार

पूर्व विधायक के पेट्रोल पंप लूट सहित कई मामलों में वांटेड राजा गिरफ्तार

 

मुजफ्फरपुर (आई ए खान) :  जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पूर्व विधायक के पेट्रोल पंप से लूट समेत कई संगीन मामलों में वांटेड और टॉप टेन अपराधियों की सूची में शामिल बदमाश झामु कुमार उर्फ राजा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी अहियापुर थाना क्षेत्र के मुरादपुरदुल्ला से की गई है।

सूचना के आधार पर अहियापुर थानाध्यक्ष रोहन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान मुरादपुरदुल्ला से झामु कुमार उर्फ राजा को दबोच लिया गया। पूछताछ में सामने आया कि वह पहले भी कई मामलों में जेल जा चुका है और उसका आपराधिक इतिहास काफी लंबा है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार बदमाश के खिलाफ पूर्व विधायक मुसाफिर पासवान के पेट्रोल पंप से 27 लाख रुपये की लूट का मामला दर्ज है। इसके अलावा उस पर एनडीपीएस एक्ट और पॉक्सो एक्ट के तहत भी केस दर्ज हैं। कुछ मामलों में वह लंबे समय से वांटेड चल रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *