डेस्क : यूपी के जिला बिजनौर में महिला ने अपने पति को नशीला दूध पिलाकर बेहोश कर दिया। फिर, दोनों हाथ बांध दिए। सीने पर चढ़कर उसको पीटा। सिगरेट से कई जगह दागा। चाकू से प्राइवेट पार्ट काटने की कोशिश की। पत्नी मेहर जहां अरेस्ट है।
दोनों की लव मैरेज हुई थी। पति का आरोप है कि शादी के बावजूद पत्नी का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर था। विरोध करने पर वो पति को पीटती थी। इसलिए पति ने कमरे में CCTV लगवाए थे, जिससे उसपर हो रहे अत्याचार का खुलासा हो सके।