अन्य

अखिल भारतीय मिथिला संघ, दरभंगा द्वारा आईएएस अधिकारी, सनोज कुमार झा का दरभंगा में हुआ भव्य सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित

दरभंगा। अखिल भारतीय मिथिला संघ के तत्वावधान मे जी एम रोड स्थित उत्सव विवाह भवन परिसर में स्वागत सह भव्य सम्मान समारोह का संघ के अध्यक्ष, विनय कुमार झा उर्फ संतोष झा की अध्यक्षता एवं संघ के उपाध्यक्ष, रामनाथ पंजियार के संचालन में भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के एडिशनल सेक्रेटरी सह प्रख्यात आईएएस अधिकारी, सनोज कुमार झा को उनके दीर्घ प्रशासनिक अनुभव एवं उत्कृष्ट कार्यशैली देश के प्रति जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए दरभंगा पहुंचने पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शहर के बुद्धिजीवी, समाजसेवी, शिक्षाविद्, अधिवक्ता एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। समारोह मिथिला की पारंपरिक के साथ स्वागत परंपरा के साथ हुई। संघ के पदाधिकारियों ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी व मिथिला पुत्र सनोज कुमार झा का मिथिला की परंपरा के अनुसार पाग, चादर एवं माला पहनाकर एवं बुके देकर सम्मानित किया गया। बता दें सनोज कुमार झा 1997 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। इन्होने कई राष्ट्रीय स्तर के उच्च पदों को सुशोभित किया हैं। जिसमे विद्युत कमीशन सचिव, खाद्य आपूर्ति सचिव,कोल इंडिया के चेयरमैन आदि पदों पर रह चुके हैं। वर्तमान में कोल इंडिया के अपर सचिव है। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा श्री झा ने अपने प्रशासनिक जीवन में अनेक महत्वपूर्ण विभागों में कार्य करते हुए जनहित से जुड़े कई ऐतिहासिक निर्णय लिए। उनके नेतृत्व में विकास योजनाओं का सफल क्रियान्वयन हुआ तथा प्रशासनिक पारदर्शिता और कार्यकुशलता का उदाहरण स्थापित किया गया है। वक्ताओं ने कहा सनोज कुमार झा मिथिला ही नहीं बल्कि पूरे बिहार के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने अपने सेवाकाल में ईमानदारी, समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया। उनके योगदान से विभिन्न क्षेत्रों में विकास को नई गति मिली। श्री झा ने अपने सम्बोधन में अखिल भारतीय मिथिला संघ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा यह सम्मान उनके लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा मिथिला की सांस्कृतिक विरासत,बौद्धिक परंपरा, सामाजिक एकता ही इस क्षेत्र की पहचान है। और समाज के सहयोग से ही विकास संभव है। उन्होंने युवाओं से कहा प्रशासनिक सेवाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़कर समाज निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य अतिथियों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा ऐसे सम्मान समारोह समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और नई पीढ़ी को प्रेरणा देते हैं। समारोह के अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। अखिल भारतीय मिथिला संघ, दरभंगा के अध्यक्ष, विनय कुमार झा, संतोष झा ने कहा

आज हम लोगों ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी, सनोज कुमार झा को सम्मानित करते हुए गर्व और खुशी हो रही है। देश के सर्वोच्च पद पर रहते हुए लोगों की सेवा करते हैं और किसी को भी मायूस होकर नहीं लौट देते हैं। मैं ईश्वर से कामना करता हूं सनोज कुमार झा आगे भविष्य में और उच्च पद पर देश और समाज की सेवा करें। सम्बोधित करते हुए मुखिया संघ के अध्यक्ष सह समाजसेवी, राजीव कुमार चौधरी ने खुशी व्यक्त किया और कहा यह हमारे दरभंगा और मिथिला के लिए गर्व और सम्मान की बात है देश के सर्वोच्च पद पर अपनी सेवाए दें रहे है और अपने स्तर पर समय समय पर लोगो की मदद करते रहते है। अंत में मुख्य अतिथि एवं इस अवसर पर आए सभी लोगो का संघ के उपाध्यक्ष रामनाथ पंजियार ने धन्यवाद किया।

इस अवसर पर डॉ. प्रियदर्शनी, ई. दयानंद मिश्र, अम्रतय सौरभ, चंद्रशेखर झा उर्फ बूढ़ा भाई , पवन कुमार चौधरी, छात्र नेता, दीपक झा, कांग्रेस नेता दिनेश गंगनानी, अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार कश्यप, संघ के प्रवक्ता, रौशन कुमार झा, सुनील कुमार झा, अभिषेक कुमार सिंह, पूर्व पार्षद उपेंद्र शर्मा, राघवेंद्र झा, रणधीर कुमार झा, मिथिलेश कुमार साह, शिव कुमार, गणेश मंडल, पंकज कुमार ठाकुर, क्रांति सिंह, हुसैन मंसूरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *