राष्ट्रीय

फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में महापौर का कड़ा रुख, ‘अवैध घुसपैठियों’ और भ्रष्ट अफसरों पर गिरेगी गाज

डेस्क:मुंबई की नवनियुक्त महापौर रितू तावड़े ने बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र जारी करने के घोटाले पर सर्जिकल स्ट्राइक की चेतावनी दी है। शुक्रवार को एक उच्च स्तरीय बैठक के बाद महापौर ने स्पष्ट किया कि बीएमसी प्रशासन अब “अवैध बांग्लादेशियों” और उनकी मदद करने वाले एजेंटों व अधिकारियों को कतई नहीं बख्शेगा। तावड़े ने नगर निकाय की एक उच्च स्तरीय बैठक के बाद यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि बीएमसी अधिकारियों की ओर से जारी किए गए कुल 237 फर्जी जन्म प्रमाण पत्र रद्द कर दिए गए हैं, हालांकि मूल दस्तावेज अभी भी लाभार्थियों के पास ही हैं और उन्हें बरामद किया जाना बाकी है।

तावड़े ने कहा कि अधिकारियों ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि ये दस्तावेज एक महीने के भीतर बरामद कर लिए जाएंगे, लेकिन उन्होंने जब्ती की प्रक्रिया को केवल 15 दिनों में पूरा करने का निर्देश दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर अधिकारी अपने कर्तव्य का निर्वहन करने में विफल रहते हैं, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू करने के लिए एक प्रस्ताव पेश किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *