स्थानीय

दरभंगा : DCC ने LCC को 9 रनों से हराया, BSCC ने हसन चौक क्रिकेट क्लब को 54 रनों से रौंदा

दरभंगा (कुमार रोशन) : जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित 25-26 सत्र की जिला क्रिकेट लीग प्रतियोगिता के छठे दिन शुक्रवार को नेहरू स्टेडियम लहेरियासराय में खेले गए प्रथम मैच में डायमंड क्रिकेट क्लब ने लहेरियासराय क्रिकेट क्लब को 9 रनों से पराजित कर दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए डायमंड क्लब की टीम ने निर्धारित 30 ओवरों में 9 विकेट पर 206 रन बनाये। डायमंड क्लब के बल्लेबाज श्रवण ने 41रन ( 4×5), सोहन ने 36 रन (4×6), सौरव ने 26 रन (4×3),प्रिंस ने 25 रन (4×5), मोहम्मद ने 20रन (4×5) एवं मेहबूब ने 15 रन बनाए। लहेरियासराय क्लब के गेंदबाज बिरजू ने 3/48, अमन एवं सूरज ने दो दो विकेट लिये।जवाब में खेलने उतरी लहेरियासराय क्लब की टीम ने 9 विकेट पर 197 रन बनाये। दक्ष ने 88 रन (4×14), सौरव ने 35 रन (4×4), राजकिशोर ने 22 रन (4×4), रौशन ने 15 रन (4 ×2) रनों का योगदान दिया। डायमंड क्लब के गेंदबाज महबूब, पार्थ, अंकित एवं मोहम्मद ने दो-दो विकेट लिये। मैन ऑफ द मैच डायमंड क्लब के बल्लेबाज महबूब आलम को दिया गया।आज के मैच के अंपायर विवेकानंद एवं आकाश रहे, तथा स्कोरिंग मणि ने किया।

दूसरे मैच में भगत सिंह क्रिकेट क्लब ने हसन चौक क्रिकेट क्लब को 54 रनों से पराजित कर दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भगत सिंह की टीम निर्धारित 30 ओवरों के मैच में 24.2 ओवरों में 166 रन बनाकर ऑलआउट हो गयी। भगत सिंह के बल्लेबाज़ भास्कर सिंह 29 बॉल में 40, रंजन ने 46 बॉल में 35 रन, भरत ने 21 बॉल में 27 एवं कर्नेश ने नाबाद 15 रन बनाए। हसन चौक के गेंदबाज राकेश नायक ने चार, जैम आलम एवं प्रिंस ने दो-दो और अवनीत एवं शाहरुख ने एक-एक विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी हसन चौक की टीम 23.2 ओवरों में 112 रनों पर ऑलआउट होकर 54 रनों से मैच हार गयी। हसन चौक के बल्लेबाज मो. साद ने 51 बॉल में 40, राकेश नायक ने 35 बॉल में 21 एवं शाहरुख ने 17 बॉल में 14 रन बनाए। भगत सिंह के गेंदबाज कर्नेश ने तीन, भास्कर एवं प्रभात ने दो-दो और रंजन, राहुल एवं आशुतोष ने एक- एक विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार विजेता टीम के कर्नेश सिंह को दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *