डेस्क:तेलंगाना में शहरी स्थानीय निकायों (ULBs) के भविष्य का फैसला आज होने जा रहा है। 116 नगर पालिकाओं और 7 नगर निगमों के लिए 11 फरवरी को डाले गए मतों की गिनती शुक्रवार सुबह 8 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई। राज्य भर के 123 मतगणना केंद्रों पर सबसे पहले पोस्टल बैलट की गिनती की गई, जिसके बाद मतपत्रों (Ballot Papers) की गणना शुरू हुई। शुरुआती रुझानों और अब तक के परिणामों के अनुसार, सत्ताधारी कांग्रेस शहरी क्षेत्रों में अपनी पकड़ मजबूत करती दिख रही है, जबकि मुख्य विपक्षी दल बीआरएस (BRS) और बीजेपी (BJP) कई वार्डों में कड़ी चुनौती दे रहे हैं।
