अन्य

छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या: हिन्दू जागरण सेवा समिति ने जताया शोक, पीड़ित परिवार को दिया 25 हजार की सहायता

दोषी को कठोर सजा मिले हर संभव प्रशासन के साथ सहयोग करेंगे, जिला प्रशासन से मांग करते है इस मामले में स्पीडी ट्रायल चलाकर त्वरित न्याय मिले, समाज में गलत, विकृत मानसिकता वालों को कड़ा संदेश मिले : अमरनाथ गामी

दरभंगा। छह वर्ष की मासूम बच्ची के साथ हुए अमानवीय दुष्कर्म एवं निर्मम हत्या की घटना पर अखिल भारतीय हिन्दू जागरण सेवा समिति परिवार ने गहरा शोक एवं आक्रोश व्यक्त किया है। समिति ने इस घटना को मानवता को शर्मसार करने वाली बताते हुए कहा इसने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया। संस्थापक अमरनाथ गामी ने कहा समिति ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया। दोषी को अविलंब कठोरतम सजा दिलाने के लिए हर संभव स्तर पर प्रशासन के साथ सहयोग किया जाएगा। साथ ही जिला प्रशासन से मांग की गई, मामले में स्पीडी ट्रायल चलाकर त्वरित न्याय सुनिश्चित किया जाए, ताकि समाज में गलत, विकृत मानसिकता रखने वालों को कड़ा संदेश मिल सके। घटना में अपनी बच्ची को खोने वाला परिवार अत्यंत ही गरीब है और रोज़ कमाकर जीवन यापन करता है। इस असहनीय पीड़ा से उबरने में परिवार को लंबा समय लगेगा। समिति ने मानवीय संवेदना को ध्यान में रखते हुए पीड़ित परिवार को तत्काल ₹25,000 (पच्चीस हजार रुपये) की आर्थिक सहायता देने का निर्णय लिया। समिति की मातृ शक्ति (महिला सदस्यों) के नेतृत्व में पुरुष सदस्यों के साथ गुरुवार को संध्या 5 बजे पीड़ित परिवार को चेक के माध्यम से सहायता राशि प्रदान की गई। इस हृदयविदारक घटना से पूरा शहर मर्माहत है। आमजन से लेकर विशिष्ट लोग तक पीड़ित परिवार से मिलकर उनके दुख को साझा करने का प्रयास कर रहे हैं। समिति ने यह भी मांग किया, जिस प्रकार सड़क दुर्घटना, नदी-तालाब में डूबने अथवा पशु के काटने की घटनाओं में मुआवजा दिया जाता है, उसी प्रकार इस तरह की जघन्य हत्या के मामलों में भी पीड़ित परिजनों को सरकारी मुआवजा प्रदान किया जाना चाहिए।

इस अवसर पर रेखा भारती, गुंजा कुमारी, नुतन वर्णवाल, अमृता कौर, प्रीती खंडेलवाल, अमेरिका देवी, सुलेखा देवी, सरोज देवी, राजेश पूर्वे, मनोज कुमार झा, रामनाथ पंजियार, बब्लू पंजियार, गिरधर गोपाल, जयकिशुन राउत, मनीष महासेठ, सत्यनारायण साह, आशीष साहू, राहुल झा, राज कुमार नायक, संतोष साह, श्याम मंडल, वरुण महतो, दीपक खर्गा, सुजीत नायक, दीपू सुरी, राज किशोर साहरामभजन साह, अभिषेक कुमार, राजेश महासेठ, रुपेश सिंह, सरोज महतो, अरुण महतो सहित कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *