मनोरंजन

चेक बाउंस मामले में घिरे राजपाल यादव के लिए संकटमोचन बना ये प्रोड्यूसर, 1 करोड़ 11 लाख की मदद का किया ऐलान

डेस्क: बॉलीवुड एक्टर और कॉमेडियन राजपाल यादव इन दिनों चेक बाउंस मामले में मुश्किलों में घिरे हुए हैं। हाल ही में इस केस में उन्होंने तिहाड़ जेल में सरेंडर किया था। आर्थिक तंगी के कारण मुसीबतों में घिरे एक्टर को बाहर निकालने के लिए बीते दिन एक्टर सोनू सूद ने उनकी मदद की शुरुआत की और सबको आगे आने के लिए कहा। सोनू की पोस्ट के बाद कई सेलेब्स और पॉलिटिशियन राजपाल की मदद के लिए खुलकर सामने आ रहे हैं। हाल ही में जैम म्यूजिक के प्रोड्यूसर इंद्रजीत सिंह एक्टर की मदद के लिए आगे आए हैं। उन्होंने राजपाल यादव को 1 करोड़ 11 लाख रुपये की मदद देने का ऐलान किया है।

इंद्रजीत सिंह ने राजपाल यादव की मदद का ऐलान करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया और कहा, ‘सोशल मीडिया के जरिए हमें राजपाल यादव जी के दुख और तकलीफ के बारे में पता चला। ये जानकर बहुत दुख हुआ। राजपाल यादव जी सिर्फ एक बेहतरीन कलाकार ही नहीं, बल्कि बहुत अच्छे इंसान भी हैं। ऐसे मुश्किल समय में हमारा फर्ज बनता है कि हम उनके और उनके परिवार के साथ खड़े रहें। मैं, Gem Tunes Family की तरफ से राजपाल भाई को 1,11,00,000 (एक करोड़ ग्यारह लाख रुपये) की आर्थिक मदद दे रहा हूं। हमारी E Vision की लीगल टीम इस प्रक्रिया पर काम कर रही है।

आगे उन्होंने अन्य लोगों से गुजारिश करते हुए कहा- मैं सभी देशवासियों से भी विनम्र निवेदन करता हूं कि इस दुख की घड़ी में आगे आएं और अपनी क्षमता के अनुसार उनकी मदद करें, ताकि उनके परिवार को सहारा मिल सके।’

बता दें, इससे पहले सोनू सूद ने राजपाल यादव की मदद के लिए आगे आते हुए उन्हें अपनी फिल्म में काम देने का ऑफर दिया था। उनके बाद नेता तेज प्रताप यादव ने उन्हें 11 लाख की मदद देने की घोषणा की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *