राष्ट्रीय

पीयूष गोयल ने मजाक मजाक में अमेरिकी राजदूत Sergio Gor से वो बात कह दी जो हर भारतीय कहना चाह रहा था

डिस्क:केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने मजाक मजाक में अमेरिका को सीधे सीधे वो संदेश दे दिया है जोकि हर भारतीय देना चाह रहा था। हम आपको बता दें कि केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने व्यापार और खेल के बीच समानता बताते हुए भारत-अमेरिका संबंधों पर हल्के-फुल्के अंदाज़ में टिप्पणी की है जोकि सोशल मीडिया पर छा गई है। भारत में अमेरिकी राजदूत के आवास पर सोमवार को एक स्वागत समारोह आयोजित किया गया था, जहां हाल में संपन्न भारत-अमेरिका टी20 विश्व कप मुकाबले और दोनों देशों के बीच हुए व्यापार समझौते का संदर्भ एक साथ जुड़ गया। कार्यक्रम में बोलते हुए पीयूष गोयल ने कहा कि अमेरिका द्वारा भारतीय वस्तुओं पर लगाया गया 18 प्रतिशत शुल्क उन्हें उस अंतर की याद दिलाता है जिससे भारत ने टी20 विश्व कप मैच में अमेरिका को हराया। उन्होंने इस तुलना को पूरी तरह दोस्ताना और सकारात्मक भावना से जोड़ते हुए कहा कि खेल और व्यापार दोनों में प्रतिस्पर्धा के साथ सहयोग की भी बड़ी भूमिका होती है। पीयूष गोयल ने अमेरिकी क्रिकेट टीम के प्रदर्शन की खुलकर सराहना की। उन्होंने कहा कि जिस देश में क्रिकेट पारंपरिक रूप से लोकप्रिय खेल नहीं रहा और जिसने कुछ ही वर्षों पहले इस खेल को गंभीरता से अपनाया है, उसके लिए ऐसा प्रदर्शन “शानदार” कहा जाएगा। उन्होंने कहा कि अमेरिकी टीम ने जिस स्तर का खेल दिखाया, वह क्रिकेट के वैश्वीकरण का संकेत है और यह बताता है कि खेल अब नए बाजारों और समाजों में भी जगह बना रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *