अन्य

भारतीय नाविकों की गिरफ्तारी के बाद अरब सागर में बड़ी कार्रवाई ईरान से जुड़े तीन तेल टैंकर जब्त, भारत के सख्त रुख के संकेत

नई दिल्ली | ईरान से जुड़ी एक बड़ी खबर में भारत-ईरान संबंधों में हाल के दिनों में तनाव देखने को मिला है। ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड ने समुद्र में एक तेल टैंकर को रोककर उस पर सवार 16 भारतीय नाविकों को हिरासत में लिया था। इस घटना के बाद भारत सरकार ने तुरंत कूटनीतिक स्तर पर हस्तक्षेप करते हुए ईरान से बातचीत शुरू की और भारतीय नागरिकों की सुरक्षा व रिहाई की मांग की। लगातार प्रयासों के बाद कुछ भारतीय नाविकों की रिहाई की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जबकि बाकी को लेकर भी बातचीत जारी है। इसी बीच भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री कानून के उल्लंघन और अवैध तेल तस्करी के आरोप में ईरान से जुड़े कुछ तेल टैंकरों पर कार्रवाई की है। इस पूरे घटनाक्रम को समुद्री सुरक्षा, अंतरराष्ट्रीय नियमों के पालन और क्षेत्रीय कूटनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

आशुतोष झा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *