अन्य

दरभंगा चित्रगुप्त सभा की बैठक में लिए गए कई निर्णय, 22 फरवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आमसभा और 2 बजे दिन से होली मिलन समारोह मनाने का लिया निर्णय, पूर्व नगर अभियंता स्व सुशील कुमार को दो मिनट का मौन रख दी गई श्रद्धांजलि 

दरभंगा। दरभंगा चित्रगुप्त सभा की मासिक बैठक रविवार 8 फरवरी को कोतवाली थाना के निकट अवस्थित चित्रगुप्त भवन (पुराना सोसाइटी सिनेमा हॉल ) परिसर में अध्यक्ष, आर के दत्ता की अध्यक्षता में आयोजित की गई बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। आगामी 22 फरवरी रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आम सभा तथा 2 बजे दिन से होली मिलन समारोह मनाने का निर्णय लिया गया। दूसरी ओर आम सभा के लिए तीन दिन पूर्व से ही माइकिंग करने की सहमति बनी। बैठक की समाप्ति पर दरभंगा नगर निगम के प्रथम नगर अभियंता भगवान दास मोहल्ला निवासी, स्वर्गीय सुशील कुमार के निधन पर दो मिनट का मौन रख कर उनकी आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की गई। बैठक में अध्यक्ष आर के दत्ता, पूर्व अध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी पुनीत कुमार सिन्हा, उपाध्यक्ष प्रकाश चंद्र प्रभाकर एवं पवन कुमार श्रीवास्तव, संयुक्त सचिव मुकेश कुमार वर्मा, कार्यालय सचिव अजीत कुमार वर्मा, संगठन सचिव मिथिलेश कुमार विवेक, पूजा प्रभारी डॉ मनीष कुमार, कोषाध्यक्ष पांडेय रितेश सहाय, पूर्व प्रधान सचिव मनीष कुमार, पूर्व अध्यक्ष मधुबाला सिन्हा, प्रो मधु रंजन प्रसाद, डॉ मुकेश वर्मा, संतोष कुमार श्रीवास्तव संजय कुमार श्रीवास्तव, सुनील कुमार सिन्हा, सुनीता कुमारी, रविंद्र कुमार, कमल कुमार श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे। उसके बाद अध्यक्ष आरके दत्ता, डॉ मनीष कुमार, अजीत कुमार वर्मा, मनीष कुमार,डॉ मुकेश कुमार, कमल कुमार श्रीवास्तव, संतोष कुमार श्रीवास्तव,मुकेश वर्मा, मीडिया प्रभारी पुनीत कुमार सिन्हा ने स्थानीय जेपी चौक, भगवान दास मोहल्ला के निकट अवस्थित दरभंगा नगर निगम के प्रथम नगर अभियंता स्वर्गीय सुशील कुमार के निवास पर पहुंचकर उनके परिजन से मिले और उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *