अन्य

फुटपाथ दूकानदारो का सम्मेलन आगामी 01 मार्च को दरभंगा में होगी आयोजित

दरभंगा। दरभंगा जिला फुटपाथ बिक्रेता मजदूर संघ की बैठक बेंता चौक स्थित रैन बसेरा मे महानगर अध्यक्ष कारी गामी की अध्यक्षता मे बैठक आयोजित हुई। इस बैठक मे सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया आगामी 10 फरवरी से संगठन की मजबूतीकरण के लिए सदस्या अभियान 25 फरवरी तक चलाने और 1 मार्च को जिला सम्मेलन बहुउद्देशीय भवन मे आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इस बैठक के माध्यम से जिला प्रशासन एवं नगर आयुक्त से वेण्डिन्ग जोन मार्केट शीघ्र बनाने,टीवीसी की बैठक नियमित रुप से करने,फुटपाथ दूकानदारो का पुनर्सर्वेक्षण करने व पहचान पत्र देने की मांग की गई। बैठक को संबोधित करने वालो मे मुख्य संरक्षक सह हम श्रमिक प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष आर.के.दत्ता,महेश साह मो.शोएब आलम, मो. शहाबुद्दीन, सोमनी देवी, रंजन कुमारी, सविता देवी, मंजू देवी, मो.ताहिर, शंभु साह,शंभू सहनी, रंजीत साह, रीता देवी, काला देवी, महेन्द्र साह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *