अन्य

बच्ची की हत्या के बाद सड़क जाम,आरोपी को लोगों को हवाले करने की किया मांग, मौके पर पुलिस तैनात, इलाके में तनाव व्याप्त स्थिति नियंत्रण में

दरभंगा। बीती रात 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या मामले को सुबह मुहल्लावासियों ने कादिराबाद में सड़क जामकर हंगामा करना शुरू कर दिया गया था। लोग आरोपी विकास महतो को सौप कर सजा देने की बात कर रहे थे। घटना के बाद सुबह से इलाके में तनाव बना हुए है।एहतियातन इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष सुधीर कुमार मौके पर स्थिति को नियंत्रण में करने में लगे हुए है। बता दें की बीती रात सुंदरपुर पटवा पोखर के पास एक बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव को तालाब किनारे फेंक दिया गया था। बीती रात कुत्तों के ज्यादा भौकने पर लोगों ने शव को खून से लठपथ शव को बरामद किया गया। मिली जानकारी के अनुसार साथ खेलने वाली बच्चियों ने पुलिस को बताया था। आरोपी विकास महतो पीड़ित छात्रा का जबरदस्ती हाथ पकडकर सुनसान इलाके में ले जाकर घटना को अंजाम दिया गया था। इलाके में सीसीटीवी फुटेज में आरोपी बच्ची को ले जाते दिखाई पड़ा जिसे बच्चियों ने पहचान लिया था। पहचान होते ही पुलिस ने विकास महातो को गिरफ्तार कर लिया था। सड़क जामकर रहे विक्रम कुमार ने बताया इस जघन्य हत्या के बाद विकास को फांसी की सजा दी जाय। अगर पुलिस प्रशासन सजा नहीं दें सकती तो आरोपी को हमलोग के हवाले कर दिया जाय. जबतक आरोपी को हमलोगों के हवाले नहीं करेंगी तबतक सड़क जाम रहेगा। डीएम कौशल कुमार ने बताया की इस दुष्कर्म के मामले को स्पीडी ट्रायल चलाकर आरोपी को पोक्सो एक्ट के तहत सजा दिलाने का कोशिश किया जाएगा।सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा, वह बच्ची के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। हालत नियंत्रण में कार लिया गया है, एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने कहा बीती रात बच्ची की हत्या कर शव को फेंक दिया गया था। घटना के बाद आरोपी विकास महतो को गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि रविवार की सुबह स्थानीय लोगों ने सड़क जाम करके आरोपी को पब्लिक के हवाले करने की मांग कर रहे थे. इस मामले को लेकर आज पुलिस पर उपरांवियों ने पथराव किया जिसके जवाब में पुलिस ने लाठी चलाई है.इसमें करीब आधे दर्जन पुलिस को भी चोट आई है। मामले कई लोगों को हिरासत में लेकर डिटेन किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *